Skip to main content
Follow Us On
Hindi News, India News in Hindi, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, News

उत्तर बिहार में कैंसर एवं हीमोफीलिया मरीजों के लिए “अपना घर” का शुभारंभ

इंटास फाउंडेशन एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल के संयुक्त प्रयास से शुरू हुई नई पहल, मरीजों को निःशुल्क आवास, भोजन और अस्पताल आने-जाने की सुविधा मिलेगी

by real4newsdesk

मुजफ्फरपुर। 26 मई
उत्तर बिहार के कैंसर एवं हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों के लिए मंगलवार को एक बड़ी राहत की शुरुआत हुई। इंटास फाउंडेशन एवं होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त सहयोग से आर्मी कॉलोनी, शहबाजपुर, मुजफ्फरपुर में “अपना घर” का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह उत्तर बिहार का पहला ऐसा केंद्र है, जहाँ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क आवास, भोजन एवं अस्पताल आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इलाज के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को रहने, भोजन और अस्पताल तक पहुंचने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। “अपना घर” इन चुनौतियों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से दूर-दराज़ से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को विशेष सहारा मिलेगा।
इंटास फाउंडेशन पहले से ही देश के 45 से अधिक शहरों- जिनमें पटना, रांची और कोलकाता प्रमुख हैं- में इसी प्रकार की सेवाएँ संचालित कर रहा है। मुजफ्फरपुर में इसकी शुरुआत होने से उत्तर बिहार के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। संस्था द्वारा आवास एवं भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ निःशुल्क परामर्श, कौशल विकास सहायता तथा मनोरंजन संबंधी गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को इलाज के साथ मानसिक सहयोग भी मिल सके।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. विकास पाटिल, डॉ. नागेश्वर कुमार, एम.एस.डब्ल्यू. विभाग से गुड्डू कुमार, प्रतिभा भारती, शशिकांत सिंह (यूनिसेफ) एवं वरिष्ठ समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर इंटास फाउंडेशन की ओर से राहुल सिंह, शालिनी सिन्हा, पलक, रोशन, दीपक, अपर्णा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि “अपना घर” समाज के जरूरतमंद मरीजों के लिए न केवल एक आश्रय स्थल होगा, बल्कि यह उनके लिए उम्मीद, सम्मान और सहारे का भी प्रतीक बनेगा। यह पहल निश्चित रूप से उत्तर बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी।



बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जताया हर्ष

लोक नृत्य, भोजपुरी लोक संगीत एवं कृषि विज्ञान के क्षेत्र में योगदान को मिली राष्ट्रीय पहचान

by real4newsdesk


पटना। कला एवं संस्कृति मंत्री, डॉ. प्रमोद कुमार ने लोक नृत्य, भोजपुरी लोक संगीत एवं कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
उन्होंने भरत सिंह भारती, विश्व बंधु (मरणोपरांत) एवं प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी (मरणोपरांत) को शुभकामनाएं दीं।

मंत्री ने कहा कि यह सम्मान पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पटना के रहने वाले स्वर्गीय विश्व बंधु ने बिहार की विवाह परंपराओं से जुड़े लोकनृत्य ‘डोमकच’ को जीवंत बनाए रखने में अतुलनीय भूमिका निभाई। लोक संस्कृति और लोकनृत्य के संरक्षण एवं संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। स्वर्गीय विश्व बंधु बिहार के एक अत्यंत प्रतिष्ठित लोक कलाकार और नृत्य गुरु थे। वे अपनी विशिष्ट लोक नृत्य शैली के लिए देशभर में प्रसिद्ध रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में पांच हजार से अधिक शिष्यों को नृत्य की विधाओं में पारंगत किया और लोक नृत्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित होना उनकी अमूल्य कला-साधना और आजीवन योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

उन्होंने कहा कि भरत सिंह भारती, भोजपुरी लोक संगीत के सशक्त स्तंभ माने जाते हैं। कला के क्षेत्र में उनके छह से सात दशकों के विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। वर्ष 1962 से आकाशवाणी पटना से जुड़े श्री भारती ने भोजपुरी लोक परंपरा को जीवंत बनाए रखा। उन्होंने भिखारी ठाकुर और महेंद्र मिसिर की लोकशैली को अपने गायन के माध्यम से नई पहचान दी और पीढ़ियों तक पहुंचाया।



NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला!

by अमित सिंह

  सम्राट सरकार ने बिहार राज्य के सभी सरकारी बसों में आवागमन  निशुल्क रहेगा इसकी बात ट्वीट के जरिए बता दिया है साथी जिला प्रशासन राज्य के सभी मठ मंदिरों एवं गैर सरकारी संगठनों से आग्रह किया है कि बस स्टैंड रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हेतु पेयजल सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें!

वही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी अभी परीक्षार्थियों  को परीक्षा हेतु हार्दिक शुभकामना दी!



किशनगंज में पुलिस- अपराधी मुठभेड़, बाइक चोर गिरोह के सरगना के पैर में लगी गोली

by real4newsdesk

किशनगंज में पुलिस- अपराधी मुठभेड़, बाइक चोर गिरोह के सरगना के पैर में लगी गोली
फरीनगोला रेलवे फाटक के पास एनकाउंटर, दो एसआई घायल; मौके से पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद
किशनगंज में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में बाइक चोरी और लूट गिरोह के सरगना पवन कुमार उर्फ चिंटू को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में घायल अपराधी को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। घटना टाउन थाना क्षेत्र के फरीनगोला रेलवे फाटक स्थित चौहान बस्ती के पास की है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। तकनीकी अनुसंधान और बाइक चोरी की हालिया घटनाओं के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा और फायरिंग शुरू कर दी।
एसपी के अनुसार, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कुल छह राउंड फायरिंग हुई। अपराधी की ओर से चार राउंड गोली चलाई गई, जबकि पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की। पुलिस की एक गोली पवन कुमार के पैर में लगी, जबकि दूसरी मिसफायर हो गई। मुठभेड़ में दो एसआई भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम विशाल राज और एसपी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। मौके से एक पिस्टल, छह कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी कटिहार जिले के रौतारा का रहने वाला है और अंतरराज्यीय लूट, छिनतई व बाइक चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ किशनगंज समेत बिहार के कई जिलों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।



आगमकुआँ थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच हाफ ‌ एनकाउंटर ।

by real4newsdesk

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पर अपराधियों ने जीपसी पर गोली चला दी। जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और दूसरा अपराधी भी गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से अपराधियों की बाइक भी बरामद हुई है। ये दोनों अपराधी पहले भी कई मामलों में आरोपी रहे हैं और बीते दिनों भागवत नगर में एक शिक्षक से लूटपाट के दौरान गोली मारने की घटना में भी शामिल थे। 

SSP पटना कार्तिकेय के शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।



माननीय मंत्री द्वारा "नारी समृद्धि योजना" एवं "नारी शक्ति स्वरोजगार योजना" का किया गया शुभारम्भ।

सहकारी बैंकों को सशक्त बनाने, एनपीए नियंत्रण एवं किसानों-स्वयं सहायता समूहों को ऋण विस्तार पर विशेष जोर देने का माननीय मंत्री का निर्देश

by real4newsdesk

आज दिनांक 15 मई 2026 को, माननीय मंत्री सहकारिता विभाग, श्री राम कृपाल यादव की अध्यक्षता में बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड एवं राज्य के सभी जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों पर प्रस्तुतीकरण / समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारी बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन, बैंकिंग गतिविधियों, ऋण वितरण, ऋण वसूली तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सचिव, सहकारिता विभाग श्री धर्मेन्द्र सिंह अपर सचिव, श्री अभय कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लि० श्री मनोज कुमार सिंह, निदेशक बिहार राज्य सहकारी बैंक सहित विभाग एवं बैंक के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहें। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष बिहार राज्य सहकारी बैंक श्री रमेश चन्द्र चौबे की उपस्थिति भी रही।

आज के कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री के करकमलों द्वारा बैंक की "नारी समृद्धि योजना" एवं "नारी शक्ति स्वरोजगार योजना" का शुभारम्भ भी किया गया। "नारी समृद्धि योजना" के तहत महिलाओं की वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए बैंक द्वारा प्रारंभ की गई एक विशेष पहल जिसके अंतर्गत महिलाएँ अपनी मेहनत की कमाई को बैंक में सुरक्षित रख सकेंगीं एवं बेहतर रिटर्न पा सकेंगीं। "नारी शक्ति स्वरोजगार योजना" के तहत महिला उद्यमियों हेतु ब्याज पर विशेष छूट का प्रावधान बैंक द्वारा किया गया है।
समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने सहकारी बैंकों में बढ़ते एनपीए (NPA) पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके नियंत्रण हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऋण वसूली में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही बैंक ऋण लेकर फरार होने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने तथा ऋण वसूली अभियान को तेज करने का निर्देश भी दिया गया।

माननीय मंत्री ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) एवं संयुक्त देयता समूहों (JLG) को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने राज्य में सहकारी बैंकों की नई शाखाएं खोलने, पैक्सों के माध्यम से अधिकाधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण उपलब्ध कराने तथा सहकारी बैंकों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों द्वारा सहकारी बैंकों द्वारा प्रदत सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकें।

बैठक में "गोल्ड लोन" एवं "बैंक की बीमा योजनाओं " के विस्तार हेतु विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करने एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

माननीय मंत्री ने सहकारी बैंकों को व्यवसाय विविधीकरण की दिशा में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के समग्र विकास में सहकारी बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य का आर्थिक विकास मजबूत बैंकिंग व्यवस्था पर निर्भर करता है तथा सरकार सहकारी बैंकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

"सहकारिता में सहकार" कार्यक्रमों के प्रभावी एवं समयबद्ध संचालन हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि सहकारिता का संदेश राज्य के गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके। माननीय मंत्री ने कहा कि पैक्सों के माध्यम से केसीसी ऋण वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

बैठक में बदलते बैंकिंग परिवेश के अनुरूप बैंकिंग गतिविधियों की सतत निगरानी, नियमित निरीक्षण, साइबर फ्रॉड की रोकथाम तथा स्थापना व्यय को नियंत्रित रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही CBS Upgradation के उपरांत IFSC. Mobile Banking. IMPS जैसी आधुनिक तकनीकी सेवाओं को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।



सीएम सम्राट चौधरी दीपक प्रकाश नौ व्हीकल डे

by real4newsdesk


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में पेट्रोल-डीजल बचाने सहीत कई अपील की है जिसका पालन शुरू हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पैदल ही अपने सरकार आवास लोक सेवक आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय गए. इसके पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपील भी कर चुके हैं कि मंत्री, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाएं. राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह कर चुके हैं. इसके साथ ही, बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश भी एक किलोमीटर से ज्यादा चलकर कार्यालय पहुंचे.



मुख्यमंत्री से मिले साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ

साहित्य, संस्कृति और शिक्षा को प्राथमिकता देने का किया आग्रह, पुस्तक-लोकार्पण के लिए दिया आमंत्रण

by real4newsdesk

पटना, १३ मई। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने मंगलवार की संध्या बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके १ अणे मार्ग स्थित आवासीय कार्यालय में भेंट की तथा साहित्य, संस्कृति और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। 
डा सुलभ ने मुख्यमंत्री को स्मरण दिलाया कि वे बिहार के मंदिरों और गुरुद्वारा आदि पुण्य-स्थलों से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं, यह अच्छी बात है, किंतु बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन भी साहित्य का एक प्राचीन मंदिर ही है, जहाँ आकर उन्हें दिवंगत ऋषि-साहित्यकारों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए । डा सुलभ ने उन्हें मधुबनी-कला से युक्त वन्दन-वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर बधाई भी दी तथा भगवान श्री राम की बिहार यात्रा के क्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर पड़े उनके चरण, उन स्थलों की महिमा और ऐतिहासिक-आध्यात्मिक महत्त्व पर दस वर्षों के शोध पर आधारित अनेक अचंभित करने वाली तथ्यपूर्ण सूचनाओं से समृद्ध, चर्चित शोध-लेखक श्री रवि संगम द्वारा लिखित और साहित्य सम्मेलन द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'रामायण परिपथ, बिहार' के लोकार्पण हेतु आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने हर्ष के साथ सम्मेलन आने की इच्छा व्यक्त की तथा आश्वस्त किया कि तिथि निर्धारित कर वे अपने कार्यक्रम से अवगत कराएँगे।

डा सुलभ ने पत्र लिख कर भी बिहार में उत्तर प्रदेश सहित अनेक प्रांतों में स्थापित हिन्दी संस्थानों की भाँति बिहार में भी 'बिहार हिन्दी संस्थान' की स्थापना, 'हिन्दी प्रगति समिति, बिहार' के पुनर्गठन तथा बिहार की भाषायी अकादमियों को सक्षम और समृद्ध बनाने का आग्रह भी किया है।



पशुपालन क्षेत्र के विकास में बिहार को अग्रणी बनाने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य : माननीय मंत्री नंदकिशोर राम

by विवेक यादव, पटना

पटना। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के माननीय मंत्री नंदकिशोर राम ने मंगलवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का दौरा कर विश्वविद्यालय में संचालित शिक्षण, शोध एवं प्रसार गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र को और सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने माननीय मंत्री का पौधा भेंट कर स्वागत किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, पशु स्वास्थ्य जांच शिविरों, टीकाकरण अभियानों, आधुनिक शोध कार्यों एवं पशुपालकों के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा विकसित उत्पादों, जैसे बटेर लिट्टी, चिकेन लिट्टी एवं व्हे सूप आदि के बारे में भी अवगत कराया।

बैठक के दौरान माननीय मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है और राज्य को पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सभी को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने वैज्ञानिकों को “बिहार का भाग्य निर्माता” बताते हुए कहा कि उनके शोध एवं नवाचार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गौवंश के साथ भैंस पालन को बढ़ावा देने, मुर्रा नस्ल के संवर्धन तथा रोजगारपरक योजनाओं के निर्माण पर विशेष बल दिया। साथ ही राज्य में दो नए पशु विज्ञान महाविद्यालय खोलने की दिशा में पहल किए जाने की बात कही।

उन्होंने विश्वविद्यालय के पशु प्रक्षेत्र परिसर का भी निरीक्षण किया तथा देशी नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य में पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे विकास को और गति देने के लिए सरकार एवं विश्वविद्यालय मिलकर कार्य करेंगे, ताकि इसका सीधा लाभ पशुपालकों तक पहुंच सके।

इस अवसर पर विभाग एवं विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।



दरभंगा में 85 करोड़ की लागत से बनेगा कुशेश्वर स्थान बाईपास, शैलेंद्र कुमार ने दी स्वीकृति

पटना, 11 मई, 2026 सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई० शैलेन्द्र ने बताया कि दरभंगा जिलान्तर्गत कुशेश्वर स्थान बाईपास के नये एलाईन्मेंट की स्वीकृति आज प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान किए गए घोषणा के क्रम में दरभंगा जिलान्तर्गत पथ प्रमंडल, बेनीपुर के अधीन असमा पुल (दरभंगा-कुशेश्वर स्थान पथ, एस०एच० 56) से धबौलिया (कुशेश्वर स्थान-फुलतोड़ा घाट पथ) तक कुल 3.855 कि०मी० लम्बाई में बाईपास निर्माण की स्वीकृति 85.00 करोड़ की लागत पर प्रदान की गई थी।

ई० शैलेन्द्र ने बताया कि उक्त मार्ग अधिकांशतः ग्रीन फील्ड था, जो बसावट के समीप होकर गुजरता था। उक्त मार्ग के निर्माण में भू-अर्जन का कुल रकवा 30. 517 एकड़ था, जिसके अधिग्रहण हेतु 42.31 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। किन्तु उक्त मार्गरेखण बसावट के नजदीक से होकर गुजरने के कारण जिला प्रशासन द्वारा इसके भू-अर्जन की राशि लगभग 100 करोड़ बताई गई और बसावट के निकट होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह मार्गरखन उपयुक्त नहीं बताया गया। इसमें कई घर-परिवार के विस्तापित होने की संभावना बन गई थी।

ई० शैलेन्द्र ने कहा कि आम जनों के विस्थापन को ध्यान में रखते हुए एवं जिला पदाधिकारी, दरभंगा के परामर्श के आलोक में उक्त बाईपास हेतु नये मार्गरेखन का चयन किया गया, जिसकी लम्बाई 6.853 कि०मी० है। नये मार्गरखन पर बाईपास के निर्माण में कुल 61.0454 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। किन्तु बसावट से दूर रहने के कारण इस पर भूर्जन की लागत अपेक्षाकृत काफी कम आयेगी।

ई० शैलेन्द्र ने विभागीय पदाधिकायों को शीघ्र ही नये एलाईन्मेंट पर योजना के कार्यान्वयन की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित् करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराये जाने का निदेश दिया।

------- समाप्त ------------



मंदिरी नाले पर बने सड़क का बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

by real4newsdesk

आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा की जयंती है और इस जयंती के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उपस्थिति में सीएम सम्राट चौधरी ने रिमोट से उद्घाटन कर जनता को लोकार्पण किया दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई 

इस कार्यक्रम बिहार सरकार मंत्री रामकृपाल यादव, विजेंद्र यादव, नीतीश मिश्रा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित तमाम बीजेपी के बड़े नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही

इस पथ का नाम नवीन किशोर सिन्हा पथ के नाम से जाना जाएगा यह पथ जेपी गंगा सेतु से कनेक्टिविटी सबसे नजदीक होगा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ी घोषणा कहा अपराध से कोई समझौता नहीं होगा चाहे वह किसी जाति धर्म का हो अपराधमुक्त बिहार होगा 

नवीन किशोर सिन्हा की आदमकद प्रतिमा लगाने की हुई घोषणा 

वाटर ट्रांसपोर्ट होगी जल्द चालू गंगा नदी में 
पटना एयरपोर्ट पर होगी सुरक्षित लैंडिंग 
हरिहरनाथपूर सोनपुर में होगा 
पाटलिपुत्र पटना में विकसित होगा बड़ी घोषणाएं सीएम ने की



पटना ब्रेकिंग - TRE-4 नोटिफिकेशन और BPSC नियमों के खिलाफ छात्रों पर लाठीचार्ज

by real4newsdesk

पटना, 8 मई: TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने और BPSC नियमों में बदलाव का विरोध कर रहे छात्रों पर आज पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए हैं।

क्या हुआ:
1. प्रदर्शन: पटना कॉलेज से बड़ी संख्या में छात्र TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर निकले। छात्र BPSC के नए नियमों में बदलाव का भी विरोध कर रहे थे।
2. जेपी गोलंबर पर रोक: छात्रों के जुलूस को जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका। 
3. लाठीचार्ज: प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई छात्र घायल हो गए।

छात्रों का कहना है: 
घायल छात्रों ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया। छात्रों ने सम्राट सरकार से जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है।



भूमि एवं राजस्व विभाग मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया पदभार ग्रहण

by real4newsdesk

भूमि एवं राजस्व विभाग मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया पदभार ग्रहण
पदभार संभालते ही उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार, भ्रष्टाचार पर सख्ती और आम लोगों को राहत देने को लेकर कई बाते की,मंत्री बनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उनके लिए नया नहीं है। इससे पहले भी वह इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में करीब 11 हजार कर्मियों की बहाली की गई थी और लंबे समय बाद बिहार में कैथेड्रल सर्वे और रिविजनल सर्वे की शुरुआत हुई थी।  उन्होंने कहा कि उस समय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर हालात को संभाला और सर्वे कार्य को पटरी पर लाया गया। मंत्री ने दावा किया कि विभाग ने उस चुनौतीपूर्ण दौर में काफी हद तक सफलता हासिल की।नवनियुक्त मंत्री ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ विभाग है और यह सबसे चुनौतीपूर्ण विभागों में से एक माना जाता है। उन्होंने माना कि एक समय ऐसा भी था जब लोग इस विभाग को “कालकोठरी” तक कहने लगे थे, क्योंकि यहां लोगों को अपने काम कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि जमीन से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा हो और लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुभव पर भरोसा जताते हुए कहा कि पूरी टीम मिलकर विभाग की छवि सुधारने का प्रयास करेगी।
मंत्री ने हाल के दिनों में विभाग में चली हड़ताल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल के कारण पिछले करीब तीन महीनों से विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित था। इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ा। लोगों के दाखिल-खारिज, जमीन विवाद, रसीद कटाने और अन्य जरूरी काम अटक गए थे।उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग के प्रयास से अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और सभी सेवाओं को फिर से सुचारु बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब लोगों के काम समय पर पूरे हों, इसके लिए विभाग लगातार निगरानी करेगा भ्रष्टाचार और विभाग की खराब छवि पर सख्त रुख अपनाते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीचे स्तर पर विभाग की बदनामी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को गलत काम करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में भी उन्होंने कार्रवाई की थी और इस बार भी भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि राजस्व विभाग आम लोगों के भरोसे पर खरा उतरे और लोगों को पारदर्शी, साफ-सुथरी और तेज सेवाएं मिल सकें।



वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल

by real4newsdesk

वैशाली, जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार  किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए।

जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।



दिल्ली में बिहार के एक युवक की हत्या के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है।

by real4newsdesk

दिल्ली में बिहार के एक युवक की हत्या के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। विपक्ष ने इस घटना को लेकर केंद्र, दिल्ली और बिहार सरकार तीनों को घेरा है। 

आज कांग्रेस सड़क पर उतरी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि युवक से बिहार का होने का सवाल पूछकर की गई हत्या सिर्फ एक शख्स की हत्या नहीं, बल्कि बिहारियों के सम्मान और अस्मिता पर हमला है। इसी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर है। 

राजेश राम ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान से भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने की मांग की। 

वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने भी सरकार को घेरते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 



एईएस से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का निर्देश

by real4newsdesk

​वैशाली। 30 अप्रैल
जिला स्तर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्य प्रबंधकों ने भाग लिया।  
​चमकी बुखार से निपटने की तैयारी:
बैठक का मुख्य केंद्र चमकी बुखार यानी एईएस की रोकथाम रहा, जिसके तहत सभी प्रखंडों में दो बेड की उपलब्धता, वातानुकूलन, ऑक्सीजन की आपूर्ति और जरूरी औषधियों की समीक्षा की गई। क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कुछ प्रखंडों के भ्रमण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए सभी केंद्रों पर अभ्यास सत्र (मॉक ड्रिल) आयोजित करने का आदेश दिया गया है।  
​टीबी मुक्त अभियान और मरीजों का पोषण:
क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में जिले में वर्तमान में 270 निक्षय मित्र कार्यरत हैं, लेकिन प्रशासन ने इनकी संख्या में और बढ़ोतरी करने की आवश्यकता जताई है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि इस रोग से पीड़ित मरीजों को जिला स्तर से प्रोटीनयुक्त भोजन की किट उपलब्ध कराई जाए।  
​टीकाकरण में उपलब्धि और जवाबदेही:
टीकाकरण के क्षेत्र में एचपीवी गार्डासिल के बेहतर प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय अपर निदेशक द्वारा प्रशंसा की गई, लेकिन जिन केंद्रों पर उपलब्धि कम रही है, वहां के प्रभारी पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुशासन और कार्यक्षमता को लेकर भी कड़े कदम उठाए गए हैं। राजापाकर प्रखंड में औषधियों से जुड़ी पिछली जांच के आधार पर संबंधित कर्मियों से जवाब तलब किया गया है।  
​मरीजों की सुविधा के लिए प्रतीक्षा समय में कमी:
अस्पतालों में मरीजों को पंजीकरण और अन्य सुविधाओं के लिए अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। भव्या के अंतर्गत ओपीडी कार्यों में लगने वाले प्रतीक्षा समय (वेटिंग टाइम) को कम करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।  
समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार के साथ क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक (आरपीएम) गजानंद गुप्ता, आशा समन्वयक श्रीमती नेहा, आरएमएनई रितु राय, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (डीएमएंडईओ) रितु राज और डीडीए सुचित कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ), सीडीओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) डॉ कुमार मनोज, सिविल सर्जन वैशाली डॉ श्यामनंदन प्रसाद और डीसीएम निभा रानी सिन्हा भी इस महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हुए।



पटना पारस हॉस्पिटल में हंगामा, तोड़फोड़।

by real4newsdesk

राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… पटना के राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा हुआ है… गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया…
वीओ (वॉइस ओवर):
पटना के राजा बाजार स्थित Paras Hospital में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक 15 वर्षीय युवक विशाल की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण युवक की जान गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की… कई शीशे तोड़ दिए गए… गमले फेंके गए… और वहां खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
परिजनों का आरोप है कि युवक को वेंटिलेटर पर रखकर लगातार पैसे वसूले जा रहे थे… और यहां तक कि किडनी निकालने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक फुलवारी शरीफ इलाके में क्रिकेट खेल रहा था, तभी दोस्तों के बीच हुए विवाद में उसे चोट लगी थी… जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया… जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बाइट (परिजन):
“हमारे बच्चे को मार दिया… पैसे लेते रहे… किडनी निकाल ली…”
वीओ-2:
घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन परिजनों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस के सामने ही तोड़फोड़ जारी रही।
फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।
एंकर आउट:
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इलाज में लापरवाही हुई… या फिर परिजनों के आरोपों में कितनी सच्चाई है… पुलिस जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा।



अंधाधुंध फायरिंग से फुलकौल गांव में दहशत, कुख्यात पुटू मिश्रा की हत्या 5-6 राउंड फायरिंग कर अपराधियों ने ली जान, दो आरोपी चिन्हित

by real4newsdesk

बड़ी खबर: पश्चिमी चंपारण/रामनगर

अंधाधुंध फायरिंग से फुलकौल गांव में दहशत, कुख्यात पुटू मिश्रा की हत्या  
5-6 राउंड फायरिंग कर अपराधियों ने ली जान, दो आरोपी चिन्हित

रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल गांव में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात अपराधी संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुटू मिश्रा की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

कैसे हुई वारदात  
कई मामलों में नामजद और फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा पुटू मिश्रा किसी निजी काम से फुलकौल गांव आया था। गांव में चाय पीने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ 5-6 राउंड फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस-प्रशासन मौके पर  
सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। बगहा एसपी निर्मला कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

बगहा एसपी का बयान  
बगहा एसपी निर्मला कुमारी ने बताया, "हत्या करने वाले दो अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

कौन था पुटू मिश्रा  
मृतक संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुटू मिश्रा बेतिया पुलिस जिले के मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का रहने वाला था। उस पर लूट, हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज थे।

हत्या के बाद फुलकौल गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस इलाके में गश्त बढ़ाकर स्थिति पर नजर रखे हुए है।



विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर एनीमो पेट केयर में पशु स्वास्थ्य पर जागरुकता। डॉ विकास शर्मा ने आवार श्वानों को दिया गया एंटी रेबीज का टीका।

by real4newsdesk

पटना विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “चिकित्सकः स्वास्थ्य और भोजन के संरक्षक” के तहत एनिमो पेट केयर  में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न इलाकों में सैकड़ों आवारा श्वानों को पकड़कर एंटी रेबीज का टीका पशु चिकित्सक डॉ विकास शर्मा के नेतृत्व में दिया गया। एनिमो पेट केयर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व एनीमो पेट केयर के निदेशक डॉ विकास शर्मां ने किया तथा इसकी अध्यक्षता बुद्धा सोसाइटी के सचिव एवं बिहार रिटायर्ड वेटेरिनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर पटना के विभिन्न क्षेत्रों - फुलवारी शरीफ, अटल पथ, बेली रोड, अनीसाबाद, यारपुर, गर्दनीबाग, कंकड़बाग, पटना सिटी, पटेल नगर, नेहरू नगर, बोरिंग रोड, मैनपुरा, गांधी मैदान एवं बुद्धा कॉलोनी से आए केयर गिवर्स एवं पशु प्रेमियों के साथ केक कटिंग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान केयर गिवर्स की समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं, सुरक्षा तथा उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित दवा कंपनी के प्रतिनिधि विपुल, गौतम, प्रशांत ,शशांक एवं अंजनी जी ने फील्ड कंडीशन में उपयोगी आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर बिहार के प्रख्यात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ सच्चिदानंद सिन्हां, रंजीत सर, सलमा जी, रश्मि जी, प्रज्ञा मिश्रा, नीतू, डॉ. स्वीट ठाकुर, नंदनी पांडेय, बंदना जी, रिया, काजल, निकिता, मनीषा, ऑस्कर, केशव, मृत्युंजय, अनंत, रोहित, शम्भू, सहजानंद, गोलू, चंदन, लव, रूपा, पूजा, सोनी, दुर्गा सहित अनेक पशु प्रेमी एवं पशु रक्षक उपस्थित रहे।



पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 गृहभेदन कांड सुलझे

पिछले महीने #पाटलिपुत्रा और #श्रीकृष्णापुरी थाना इलाकों में हुई चोरियों पर नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) सुश्री दिक्षा के निर्देशन में SIU + CCTV Control Unit की विशेष टीम बनाई गई थी।

by real4newsdesk

पिछले महीने #पाटलिपुत्रा और #श्रीकृष्णापुरी थाना इलाकों में हुई चोरियों पर नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) सुश्री दिक्षा के निर्देशन में SIU + CCTV Control Unit की विशेष टीम बनाई गई थी।


गिरफ्तारी 1 अभियुक्त नालंदा जिले से पकड़ा गया। इसका गृहभेदन का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है
नकद ₹7,97,300- सामान चोरी के पैसों से खरीदा iPhone, 1 हैंड वॉच सोने के आभूषण  2 चैन, 1 कड़ा, 1 ब्रेसलेट, 2 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी हीरा जड़ित टॉप्स, 6 लॉकेट
चांदी के सामान 1 जोड़ी पायल, 1 गाय की मूर्ति, 2 सिक्के

तकनीकी विश्लेषण और मानवीय अनुसंधान से पाटलिपुत्रा और श्रीकृष्णापुरी थाना के 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा हुआ।

सुश्री दिक्षा की प्रेस वार्ता में इसी कार्रवाई की जानकारी दी गई।



पटना हाई कोर्ट में ATS का दक्षता प्रदर्शन।

by अमित

पटना हाई कोर्ट परिसर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा विशेष दक्षता प्रदर्शन का आयोजन किया गया। 

 माननीय मुख्य न्यायाधीश, पटना हाई कोर्ट के अन्य माननीय न्यायाधीशगण और ATS के वरीय अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ATS की परिचालन क्षमता, त्वरित कार्रवाई और आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल का प्रदर्शन करना।

बंधक संकट, बम निरोधक प्रक्रिया और हथियारबंद आतंकियों से निपटने की मॉक ड्रिल दिखाई गई।

इस तरह के आयोजन से न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखने और न्यायिक अधिकारियों को ATS की तैयारियों से अवगत कराने में मदद मिलती है।



बिहार में अप्रैल के महीने ने ही जून जैसी तपन का एहसास कराना शुरू कर दिया है. रोहतास में 42.2 डिग्री सेल्सियस पार

by real4newsdesk

बिहार में अप्रैल के महीने ने ही जून जैसी तपन का एहसास कराना शुरू कर दिया है। शुष्क पछुआ हवाओं ने पूरे प्रदेश को किसी जलती हुई भट्टी में तब्दील कर दिया है। IMD के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रोहतास का डेहरी इलाका 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया है, जबकि कई जिलों में पारा 45 डिग्री के खतरनाक स्तर को छू रहा है। इस भीषण गर्मी का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है।

उत्तर बिहार के इन जिलों में अलर्ट
एक तरफ सूरज आग उगल रहा है, तो दूसरी तरफ उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम पलटी मारने को तैयार है।
IMD के ताजा अपडेट में चेतावनी दी है कि पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी में अगले एक से तीन घंटे के भीतर मेघ गरजने के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और बिजली गिर सकती है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है, जो जान-माल के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

मधेपुरा और सहरसा में येलो अलर्ट
मौसम का सबसे रौद्र रूप मधेपुरा, सहरसा और दरभंगा में देखने को मिल सकता है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। इतनी तेज हवाएं पेड़ों को उखाड़ने और कच्चे घरों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी हैं। इसके अलावा मधुबनी, सुपौल, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में भी मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की संभावना जताई है। भागलपुर और आसपास के इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ सामान्य बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट तो आएगी, लेकिन बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. 
पटना में 19 अप्रैल को भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, नागरिकों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दिया।
बाइट- आशीष कुमार,मौसम वैज्ञानिक



पटना में नगर निगम के चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड नंबर 2 के राजा बाजार में फॉगिंग वाहन के चालक के साथ मारपीट का आरोप पार्षद के पति और बेटे पर लगा है।

by real4newsdesk

राजधानी पटना के वार्ड नंबर 2 स्थित राजा बाजार इलाके में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर निगम के फॉगिंग वाहन चालक और पार्षद प्रतिनिधि के बीच विवाद हो गया। 

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पार्षद पति मुन्ना सिंह और चालक अभिषेक के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगा।

इस घटना से नाराज नगर निगम के बड़ी संख्या में चालक मौके पर जुट गए और सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चालकों का कहना है कि पार्षद पति द्वारा इस तरह का व्यवहार कोई नई बात नहीं है, बल्कि पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

चालकों ने साफ कहा कि जब तक उनसे माफी नहीं मांगी जाएगी, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

वहीं, मौके पर मौजूद पार्षद के बेटे विक्की सिंह ने पहले तो मीडिया से उलझने की कोशिश की, लेकिन बाद में चालकों के दबाव के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगी।

स्थिति को संभालने के लिए अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। वार्ड नंबर 5 की पार्षद दीपा रानी खान के पति चांद खान ने बीच-बचाव करते हुए चालकों को शांत कराया और मामले को सुलझाने की कोशिश की।

बाइट 1 – चालक अभिषेक  
"हमारे साथ आए दिन दुर्व्यवहार होता है। आज मारपीट भी की गई। जब तक माफी नहीं मिलेगी, काम पर नहीं लौटेंगे।"

बाइट 2 – विक्की सिंह, पार्षद पुत्र  
"अगर किसी तरह की गलती हुई है तो हम माफी मांगते हैं। मामला खत्म किया जाए।"

बाइट 3 – चांद खान, पार्षद पति  
"जनप्रतिनिधियों पर काफी दबाव रहता है। थोड़ी बहुत नोकझोंक हो जाती है। हमने सभी को समझा दिया है, जल्द ही काम सामान्य हो जाएगा।"

एंकर क्लोज  
"फिलहाल जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत होता दिख रहा है, लेकिन चालकों का कहना है कि बिना लिखित माफी के वे काम शुरू नहीं करेंगे।



स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण, सतत निगरानी एवं कार्रवाई जारी

सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी को अलर्ट एंड मिशन मोड में सक्रियता एवं तत्परता के साथ कार्य करने की मिली हिदायत

by real4newsdesk

मुजफ्फरपुर 20 अप्रैल : जिले में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के  खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग सहित जिले की  पूरी टीम अलर्ट  एंड मिशन मोड में सक्रिय एवं तत्पर है। इस क्रम में स्वास्थ्य केंद्रो को सक्रिय रखने, डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी की ससमय उपस्थिति से लेकर इलाज की त्वरित एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने के निमित्त अस्पतालों का औचक निरीक्षण, सतत निगरानी एवं कार्रवाई भी की जा रही है। इसके लिए भौतिक जांच से लेकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मॉनिटरिंग की सुदृढ़ व्यवस्था विकसित की गई है। उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को संध्या 7 बजे से 20 अप्रैल को पूर्वाह्न 8 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुढ़नी में रोस्टर ड्यूटी के अनुसार डॉक्टर उमाशंकर तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित पाये गये। इसका खुलासा तब हुआ जब व्हाट्सएप ग्रुप पर की जा रही निगरानी में उनके द्वारा इस अवधि का एक भी फोटो शेयर नहीं किया गया। एईएस ड्यूटी के दौरान अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन ने दोनों डॉक्टर का वेतन आदि अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है तथा स्पष्टीकरण करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर अग्रेत्तर  कार्रवाई हेतु विभाग को अवगत कराया जायेगा।

विदित हो कि जिले में एईएस के अब तक 16 मरीज प्रतिवेदित हैं जो अस्पताल में समुचित इलाज के उपरांत सुरक्षित घर वापस  लौट गये हैं।

जिलाधिकारी ने प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के अस्पतालों के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को  अपनी अपनी ड्यूटी एवं बच्चों के इलाज के प्रति मानवीय रूप से संवेदनशील एवं  जवाबदेह होने तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर ससमय उपस्थित होकर  त्वरित रूप से प्रभावी इलाज की सुचारू एवं सुदृढ़ व्यवस्था रखने का निर्देश दिया है। इसके लिए पीएचसी, सीएचसी एवं जिला अस्पतालों में रोस्टर के अनुसार डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी की नियमित रूप से  ससमय उपस्थिति से लेकर दवा एवं समुचित इलाज की व्यवस्था सुदृढ़ रखने की हिदायत दी गई है। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन एवं डीपीएम को क्षेत्र भ्रमण कर स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की सभी आवश्यक व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया है ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर समुचित इलाज की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाय। उन्होंने  स्पष्ट किया है कि अस्पतालों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने  सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को मजबूत रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित न रहें। विशेष रूप से एईएस जैसे संवेदनशील रोग को ध्यान में रखते हुए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं जिला अस्पताल में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक एवं स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा आम जनता को कोई परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि एईएस से प्रभावित बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की देरी न करें और सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सक्रिय एवं तत्पर रहकर बच्चों को तुरंत अटेंड करने तथा त्वरित एवं प्रभावी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवश्यक दवाओं, उपकरणों एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह क्रियाशील रखने पर बल दिया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाएं, ताकि आम जनता को एईएस के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व की जानकारी मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करने को कहा गया है। साथ ही जो पहले से एईएस के मरीज हैं उन सभी पर विशेष निगरानी रखी जाए, क्योंकि ऐसा देखा जा रहा है कि वैसे मरीज भी अक्सर पुन: ग्रसित हो कर आते है।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। यदि किसी बच्चे में तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी या झटके जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।



भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम, परशुराम के पराक्रम को लोगों ने किया याद

by real4newsdesk

रविवार को  भगवान भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नालंदा मंडल में भव्य रूप से परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर भगवान परशुराम जी के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा प्रकट किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा बिहार राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर कुमार, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मंडल पदाधिकारी भूषण जी, सफेद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि स्पेंदु कुमार सहित पिंटू कुमार,  रोशन कुमार,  कौशल किशोर जी,  विमल जी, श्री मिथिलेश प्रसाद,  डोनाल्ड कुमार,  रंजीत कुमार,  प्रज्ञा जी,  सुषमा जी,  ममता कुमारी एवं अन्य अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं राष्ट्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।



महिला आरक्षण बिल पर घमासान: सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा- “महिलाओं के साथ हुआ धोखा

by real4newsdesk

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति आरक्षण बिल लाया गया, लेकिन महिलाओं का अपमान किया गया। उनका आरोप है कि कांग्रेस, डीएमके, एसपी और राजद इस पर खुशी मना रहे थे, जबकि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।
सीएम ने कहा कि अगर बिल पारित हो जाता तो लोकसभा में सांसदों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाती, जिनमें 216 महिला सांसद होतीं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की बहन सदन जा सकती हैं, अखिलेश यादव की पत्नी जा सकती हैं, लेकिन आम महिलाओं को मौका नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी आरक्षण नहीं दिया और नेहरू के समय से ही आरक्षण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अब एनडीए गांव-गांव जाकर लोगों से पूछेगा कि आम महिला कब सांसद बनेगी। सम्राट चौधरी ने 17 अप्रैल को इतिहास का काला दिन बताया।
वहीं मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कुछ परिवारों की महिलाएं सांसद बनती हैं, लेकिन शोषित तबके की महिलाएं पीछे रह जाती हैं। स्नेहलता कुशवाहा ने विपक्ष पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होता तो लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ जाती।
ज्योति मांझी ने भी कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर सरकार गंभीर है और इस विषय को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
महिला आरक्षण को लेकर अब बिहार की राजनीति गरमा गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तेज होने की संभावना है।



.लेखनी कायस्थ परिवार मिलन समारोह में दिखा उत्साह, महिला उद्यमियों के रैंप वॉक ने बटोरी सराहना।

by अमित

पटना : बांकीपुर क्लब में लेखनी कायस्थ परिवार द्वारा एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व डी.जी.पी. आलोक राज उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिला उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत किया गया रैंप वॉक रहा। इस अनूठी पहल का उद्देश्य महिलाओं द्वारा संचालित उद्योगों एवं व्यवसायों को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना था। रैंप वॉक के माध्यम से महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों और कार्यों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। 

संस्था की संस्थापक नूपुर प्रसाद, संध्या सिन्हा, चंदना सहाय एवं सुनीता प्रकाश ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ‘लेखनी गुल्लक’ के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। 

वहीं सरिता प्रसाद और अंजू सहाय ने आपसी स्नेह और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रचना सहाय द्वारा आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र ने सभी को बांधे रखा और सहभागियों में खासा उत्साह देखा गया। 

कार्यक्रम की सफलता में नूपुर सहाय, बिभा सिन्हा, रश्मि प्रियदर्शी, पुनिता सिन्हा, अंजू सिन्हा, जयश्री, सविता शरण, करुणा लाल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाया।

अंत में संस्थापक नूपुर प्रसाद एवं संध्या सिन्हा ने संस्था के नए कार्यालय के शीघ्र उद्घाटन तथा विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाने की घोषणा की



पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है।

by real4newsdesk

पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी माने जाने वाले बेउर जेल में देर रात अचानक भारी पुलिस बल के साथ मेगा छापेमारी की गई, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पटना पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल परिसर के अन्दर कैदीयों के बीच सर्च ओप्रशनकिया गया जेल के अंदर कैदीयोंनके वार्ड में तलाशी लिया गया. इस ऑपरेशन में कई डीएसपी, अलग-अलग थानों की पुलिस, और BMP के महिला व पुरुष जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) पटना खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करती रही।
सूत्रों के अनुसार, जेल के अंदर संदिग्ध गतिविधियों और अवैध सामान की सूचना के बाद यह सख्त कदम उठाया गया। पुलिस की टीम बैरक-बैरक जाकर सघन तलाशी अभियान चलाई है। मोबाइल, सिम कार्ड, नशीले पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित सामान की तलाश की गई है।

देर रात टाक यह अभियान के तहत तलाशी लिया गया है और बरामदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है , लेकिन इस बड़े ऑपरेशन ने साफ कर दिया है कि जेल के अंदर चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है।



बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है। मामला नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार से जुड़ा है

by real4newsdesk

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। विशेष निगरानी इकाई ने शहरी विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता (मैकेनिकल) राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

विशेष निगरानी इकाई ने राजीव कुमार के खिलाफ कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (2018 संशोधित) की धारा 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत है।  

राजीव कुमार फिलहाल Procurement एवं Quality Control शाखा में पदस्थापित हैं। जांच में आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर करीब 1.10 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की, जो उनकी वैध आय से काफी ज्यादा है।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना ने सर्च वारंट जारी किया। आज सुबह से पटना में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। टीम बैंक खाते, निवेश, संपत्ति के कागजात और अन्य दस्तावेज खंगाल रही है।
 
छापेमारी रामनगरी रोड के सुमित चंद्रम ग्रिहम अपार्टमेंट फ्लैट B-202, दानापुर खगौल रोड के लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट फ्लैट 807 और पंत भवन स्थित कार्यालय में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध निवेश से जुड़े अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल निगरानी विभाग हर पहलू की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने पर ही साफ होगा कि संपत्ति किन माध्यमों से जुटाई गई और इसमें कौन-कौन शामिल है। इस केस में आगे और बड़े खुलासे संभव हैं।




बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये कांग्रेस ने तैयारी की है.

by Real4newsdesk

बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये कांग्रेस ने तैयारी की है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि पहले कांग्रेस का संगठन 40 जिला कांग्रेस के रूप से बंटा था अब 13 और संगठन जिला का विस्तार करते हुए कुल 53 संगठन जिला में काम कर रही है. कांग्रेस पार्टी का डिजिटल रूप से मजबूत होने के लिए डिजिटल अभियान की शुरुआत करने वाला. जिला में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन जिला साथी बनाया जा रहा है. इसके लिए एक ऐप जिसके माध्यम से लोग अपना आवेदन कर सकेंगे और कांग्रेस की सदस्यता ले सकेंगे. अगले 45 दिनों में हर जिला में संगठन जिला साथी को नियुक्त कर लिया जाएगा. जिसका काम अच्छा होगा उसे ही जिला और प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष सचिव और महासचिव की जिम्मेदारी दी जाएगी. कांग्रेस के संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा उसके लिए वर्गवार प्रतिशत निर्धारित किया गया है. कांग्रेस के संगठन में अब 33% महिलाओं को समान रूप से प्रतिनिधित्व मिलेगा. 

बाइट - राजेश राम - प्रदेश अध्यक्ष बिहार कांग्रेस



नारी शक्ति विकसित भारत रन हुआ आयोजित, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए शामिल

by Real4newsdesk

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में माय भारत, पटना (बिहार) द्वारा नारी शक्ति वंदन थीम पर एक भव्य नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मरीन ड्राइव रेलवे ब्रिज से हरी झंडी दिखाकर फन रन को रवाना किया। इस दौरान करीब 4000 छात्राएं और महिलाएं रन में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह नारी शक्ति रन मरीन ड्राइव रेलवे ब्रिज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों से होकर गुजरा। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी और सशक्त उपस्थिति का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को सम्मान देने, उन्हें मुख्यधारा में और अधिक सशक्त बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।



जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बधाई दी।

by Real4newsdesk

उन्होंने कहा कि सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन पर चलेगी। निशांत कुमार ने बताया कि हमारे ऑफिस में हर बुधवार को जनता दरबार लगता है और वे वहीं लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। उन्होंने साफ तौर से कहा कि जिस तरह से हमारे पिताजी ने काम किया है उसी के अधूरे काम को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। निशांत ने यह भी कहा कि जनता के बीच में जाकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने का काम करूंगा।



बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल चलेगा - शपथ लेते ही बोले नए CM सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, JD(U) के दो नेता बने उपमुख्यमंत्री

by Real4newsdesk

पटना: बिहार की सत्ता की कमान आज पूरी तरह भाजपा के हाथ में आ गई। सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राजभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा। मैं आज से ही काम शुरू कर रहा हूँ।”

इस मौके पर जनता दल (यूनाइटेड) के विजय सिन्हा और विजेंद्र कुमार यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं, लेकिन वे NDA सरकार में अहम भूमिका में रहेंगे।

सम्राट चौधरी ने शपथ लेने के बाद कहा कि वे नीतीश कुमार के विकसित बिहार के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने विकास, रोजगार और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया।

पहली बार BJP का सीएम यह पहला मौका है जब बिहार में भाजपा का अपना मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी पहले नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री थे और नीतीश कुमार के विश्वस्त माने जाते हैं।

समारोह में मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें जो कुछ दिया, उसी का नतीजा है कि आज वे इस मुकाम पर हैं।



बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद NDA ने सम्राट चौधरी को चुना नया सीएम, राजधानी पटना में होगा शपथ ग्रहण समारोह

by Real4newsdesk

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव। NDA ने फैसला लिया है कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुना गया है।

सम्राट चौधरी कल शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे राजधानी पटना के राज भवन में बिहार के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, NDA के शीर्ष नेता और बिहार के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने और सुशासन को और मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करने का भी संकल्प लिया।

सम्राट चौधरी वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता हैं। वे मुजफ्फरपुर जिले की सरैया सीट से विधायक हैं।



मंत्री लखिन्द्र पासवान की प्रेस वार्ता,बीजेपी कार्यलय ।

मंत्री लखिन्द्र पासवान की प्रेस वार्ता,बीजेपी कार्यलय । मंत्री का बयान,भारत रत्न बाबा अम्बेडकर की जयंती समारोह देश भर मना रहा है

by Real4newsdesk

मंत्री का बयान,भारत रत्न बाबा अम्बेडकर की जयंती समारोह देश भर मना रहा है बूथ स्तर से लेकर जयंती बीजेपी मनाएगी।  बीजेपी के कार्यालय मे जयंती मनाई जायेगी 14 अप्रैल को। अनुसूचित जाति कल्याण के द्वारा बापू सभागर मे भी कार्यक्रम होगा ,मुख्यमंत्री भी शामिल होगे  बीस दिनों तक जयंती समारोह देश भर मे मनाया जायेगा। कोंग्रेस पार्टी पर साधा निशाना कहा चुनाव हराने का काम किया था ।

कांग्रेस ने बाबा साहब को सिर्फ अपमानित करने का काम किया। 1954 मे उनके खिलाफ कांग्रेस  ने उमीदवार् दिया था। चुनाव के समय संविधान लेकर खरी हो जाति है कांग्रेस पार्टी  बीजेपी के समर्थन पर बाबा साहेब कप भारत रत्न दिया गया। बिहार मे अभी विपक्ष कांग्रेस के साथ है जिन्होंने बाबा साहब को अपमानित किया था।



राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता

by बिहार ,पटना

सुधा बिक्री केंद्रों की तर्ज पर खुलेंगे फ्रेश कैच फिश आउटलेट, यहां मिलेंगी जिंदा मछलियां
 
इस माह के अंत तक पटना समेत कई नगर निगमों में इन मछली बिक्री केंद्रों की होगी शुरुआत

* दुनिया के बाजार में 1500 से 1600 रुपए किलो बिक रही हैं बिहार की मछलियां

* बिहार में हो रहा है करीब 9 लाख टन मछली उत्पादन, चौथे स्थान पर है बिहार
 


राज्य में उत्पादित मछलियों को बड़े पैमाने पर दुनिया के बाजार में भेजने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि मछली पालक किसानों को अधिक से अधिक मूल्य मिल सके। दुनिया भर में बिहार की मछलियों की मांग है, यहां उत्पादित कई प्रजाति की मछलियां दुनिया के बाजार में 1500 से 1600 रुपए किलो बिक रही हैं। ये बातें डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन  विभाग के मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता ने शुक्रवार को कही। वह सूचना एवं जन संपर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मछली पालक किसानों का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। इस माह के अंत तक पटना सहित कई नगर निगमों में सुधा बिक्री केंद्रों की तर्ज पर फ्रेश कैच फिश आउटलेट खोला जाएगा, जिसमें जिंदा-ताजी मछलियां बिकेंगी।

उन्होंने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है इसलिए इस विभाग का महत्व बढ़ जाता है। हमारा विभाग सभी गरीब किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। दूध और दूध से बने उत्पादों का भी विदेशों में निर्यात शुरू किया गया है। इससे राज्य के किसानों का लाभ मिलेगा।

वहीं इस मौके पर डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि हर गांव में डेयरी कॉपरेटिव सोसाइटी की स्थापना और सभी पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र खोलने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम के जरिए दूध उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पशुओं के लिए राज्य में प्रोटीनयुक्त पशुचारा बनाने की व्यवस्था की जा रही है। गाय और अन्य पशुओं को संतुलित आहार मिले इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। पशुओं का टीकाकरण भी शत-प्रतिशत हो इसके लिए भी हम काम कर रहे हैं।

दूध और मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ बिहार

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि दूध और मछली के क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर हो चुका है। हम सुधा के उत्पादों को विदेशों में भी निर्यात कर रहे हैं, इसे अब व्यापक स्तर पर करने के लिए हम काम कर रहे हैं। 
मत्स्य पालन के क्षेत्र में हमने अच्छी उपलब्धियां हासिल की है। आज हम नौ लाख टन के करीब उत्पादन कर चुके हैं। 10 साल पहले हम नौवें स्थान पर थे, आज चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। मत्स्य के क्षेत्र में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार में फिशरीज कॉरपोरेशन और गोट फेडरेशन की स्थापना करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। अच्छी गुणवत्ता का मांस लोगों को मिले इसके लिए भी फेडरेशन के माध्यम से कियोस्क सिस्टम लागू करने जा रहे हैं।

सुधा बिक्री केंद्रों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

उन्होंने कहा कि हर गांव में सुधा बिक्री केंद्रों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महिला रोजगार योजना से अच्छादित जीविका दीदियों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। उनका चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। सुधा बिक्री केंद्र के लिए 80 वर्गफीट की दुकान मानक है। अन्य लोग भी कॉम्फेड के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।



बिहार में नई सरकार का गठन जदयू और बीजेपी के सहयोग से होगा

by Real4newsdesk

बिहार में नई सरकार का गठन जदयू और बीजेपी के सहयोग से होगा 

बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी का बयान जल्द ही नई सरकार का गठन होगा 

मुख्यमंत्री राजसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए दिल्ली गए हैं 

वहीं मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर मदन सहनी ने कहा यह वह नहीं बता सकते हैं।



महेशी चौक पर बेलगाम कार का तांडव, स्कूल जा रहे तीन बच्चों को रौंदा, स्थिति गंभीर

by Real4newsdesk

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महेशी चौक बाजार के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ तेज रफ्तार का कहर तीन मासूम स्कूली बच्चों पर टूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अनियंत्रित मारुति एक्सल सिक्स वाहन ने सड़क किनारे जा रहे तीन बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए वाहन को रोका और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा और इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बच्चों की पहचान महेशी गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कुमार (पिता मदन पासवान), 16 वर्षीय करुणा कुमारी (पिता मिथलेश साह) और 15 वर्षीय दिव्यांशु कुमार (पिता रंजीत कुमार) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है।

Byte - सायम रजा, प्रशिक्षु ,एएसपी, सुल्तानगंज भागलपुर।



फर्जी IAS बनकर 34.74 लाख की ठगी! पति–पत्नी पटना से गिरफ्तार, मधेपुरा पुलिस का बड़ा खुलासा

by Real4newsdesk

सरकारी रसूख और आईएएस अधिकारी का झूठा रौब दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का मधेपुरा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल ठगी कांड में पुलिस ने पति–पत्नी को पटना से गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक ठेकेदार से ₹34.74 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित नारायण यादव (वार्ड 09, मधेपुरा) ने बताया कि वर्ष 2025 में सिंहेश्वर में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के सत्संग के दौरान उनकी मुलाकात एक लग्जरी गाड़ी में सवार दंपति से हुई। गाड़ी पर “बिहार सरकार, प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक” का फर्जी बोर्ड लगा था। आरोपी सन्नी कुमार राय ने महिला को आईएएस अधिकारी बताया और खुद को उसका बॉडीगार्ड। यहीं से ठगी का खेल शुरू हुआ।
सरकारी विभागों में काम दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया और अलग-अलग माध्यमों से ₹34,74,000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। लंबे इंतजार के बाद भी जब काम नहीं मिला, तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे।ब आरोप है कि एक बार जब आरोपी मधेपुरा आया, तो पीड़ित ने उसे पकड़कर पैसे लौटाने को कहा। इस पर आरोपी ने हाथापाई की, पीड़ित का आईफोन छीन लिया और धमकी देते हुए फरार हो गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना कांड संख्या 151/26 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच में खुलासा हुआ कि सन्नी कुमार राय अपनी पत्नी श्रद्धांजलि देवी को फर्जी आईएएस बनाकर लोगों को ठगता था। दोनों के खिलाफ पहले से भी ठगी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के दौलतपुर, बिहटा से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी सन्नी कुमार राय (पिता–दिलीप राय), निवासी अंगिया, थाना पीरो, जिला भोजपुर तथा श्रद्धांजलि देवी (पत्नी सन्नी कुमार राय) हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लग्जरी चारपहिया वाहन (BR-01HN-4786) और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

--------- समाप्त --------



पटना में 'फ्यूचर CM' पोस्टर से सियासी भूचाल: क्या सत्ता संभालेंगे निशांत, बदलाव का इशारा या अंदरूनी गेम प्लान?

by Real4newsdesk

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्यालय के बाहर लगे एक बड़े पोस्टर ने सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को साफ तौर पर ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ बताया गया है।
पोस्टर में निशांत कुमार की तस्वीर के नीचे बड़े अक्षरों में लिखा है – “फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार”। साथ ही कुछ पोस्टर्स में नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद न छोड़ने की अपील भी की गई है। जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा लगाए गए इन पोस्टर्स ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को नई रफ्तार दे दी है।
क्या है पूरा मामला?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की चर्चाओं के बीच यह पोस्टर सामने आया है।
कई जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को पार्टी की अगली पीढ़ी का चेहरा बताते हुए उनका समर्थन जताया है।
कुछ नेता खुलकर कह रहे हैं कि निशांत कुमार बिहार की कमान संभाल सकते हैं।
वहीं, एनडीए के अंदर बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी जैसे नाम पहले से चर्चा में हैं, ऐसे में यह पोस्टर गठबंधन के अंदर भी नई बहस छेड़ सकता है।

बदलाव का इशारा या अंदरूनी गेम प्लान?

कुछ राजनीतिक विश्लेषक इसे जेडीयू के अंदरूनी समर्थन का प्राकृतिक प्रदर्शन बता रहे हैं।
जबकि कई इसे रणनीतिक दांव मान रहे हैं – या तो नीतीश कुमार की पोजीशन मजबूत करने के लिए, या भविष्य की सत्ता की दौड़ में निशांत को तैयार करने के संकेत के रूप में।
निशांत कुमार ने हाल ही में जेडीयू में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की है, जिससे यह अटकलें और मजबूत हुई हैं।

पोस्टर लगने के बाद बिहार की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। जेडीयू के अंदर से लेकर बीजेपी तक सभी दलों में चर्चा का विषय बन गया है कि नीतीश के बाद बिहार की सत्ता की कमान आखिरकार किसके हाथ में जाएगी।
क्या निशांत कुमार वाकई बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे? या यह सिर्फ पार्टी में भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका है? फिलहाल सवाल ज्यादा हैं, जवाब कम।
अपडेट: स्थिति तेजी से बदल रही है। जेडीयू और एनडीए की आंतरिक बैठकें जारी हैं। नई जानकारी आने पर बड़ा ऐलान हो सकता है।
---- समाप्त ------



नीतीश कुमार 30 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, राज्यसभा जाने के बाद नई सरकार पर देंगे पूर्ण सहयोग

by अभिषेक सिंह

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले प्रधानमंत्री को नए सभा लोकसभा में सदस्यता की शपथ दिलाई गयी। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे पहले दिन ही हंगामे के आसार हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महताब को राष्ट्रपति भवन में प्रोटेम अध्यक्ष पद की शपथ दिलाएंगी। इसके बाद महताब संसद भवन पहुंचकर 11 बजे से सदन का संचालन आरंभ करेंगे। कार्यवाही की शुरुआत दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट मौन रखने से होगी।लविपक्ष ने यह भी तय किया है कि सभी इंडी गठबंधन के सांसद एक साथ लोकसभा में प्रवेश करेंगे। वे वहीं एकत्र होंगे, जहां पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा रखी गई थी। वे संविधान की एक प्रति लेकर चलेंगे। सत्र के पहले दिन विपक्ष ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब की नियुक्ति पर विरोध दर्ज कराने का फैसला किया है। कांग्रेस का कहना है कि वरिष्ठता के आधार पर इस पद के लिए उसके सांसद के सुरेश प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, सरकार का पक्ष है कि वर्तमान लोकसभा में बिना हारे लगातार सबसे लंबे समय तक सांसद रहने के मामले में महताब सबसे वरिष्ठ हैं।

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि वह संसद चलाने के लिए समन्वय की सकारात्मक उम्मीद कर रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में रिजिजू ने कहा कि वह संसदीय कार्य मंत्री के रूप में संसद सदस्यों की सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने लिखा, '18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज 24 जून, 2024 से शुरू हो रहा है। मैं सभी नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों का स्वागत करता हूं। मैं संसदीय कार्य मंत्री के रूप में सदस्यों की सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मैं सदन चलाने के लिए समन्वय की सकारात्मक उम्मीद कर रहा हूं। सुबह संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन गौरवमय है। पहली बार नए संसद भवन में शपथग्रहण होगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इतिहास में ऐसा दूसरी बार है कि जनता ने किसी सरकार को लगातार तीसरी बार शासन करने का अवसर दिया है। ये मौका 60 साल बाद आया है। अगर जनता ने ऐसा फैसला किया है तो उसने सरकार नियत पर मुहर लगाई है। उसकी नीतियों पर मुहर लगाई है।

राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह नई सरकार की पांच साल की योजनाओं और प्राथमिकताओं को सामने रखेंगी। 28 जून और 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी। 2 जुलाई को लोकसभा और 3 जुलाई को राज्यसभा में प्रधानमंत्री चर्चा का जवाब देंगे। इसके बाद दोनों सदन संक्षिप्त अवधि के लिए स्थगित किए जाएंगे। 22 जुलाई से फिर सत्र आरंभ होगा, जिसमें केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह सबसे पहले नवनिर्वाचित सांसदों की सूची सदन पटल पर रखेंगे। प्रोटेम अध्यक्ष महताब सदन के नेता और पीएम नरेंद्र मोदी को बतौर सांसद शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अध्यक्ष पैनल की शपथ होगी, इसमें शामिल वरिष्ठ सांसद 26 जून तक सदन संचालन में प्रोटेम अध्यक्ष की मदद करेंगे।

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की आज हो रही है। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे पहले दिन ही हंगामे के आसार हैं।