यश की टॉक्सिक ट्रेलर ने मचाया धमाल, 14 घंटे में 14 मिलियन व्यूज, फैंस बोले- एनिमल-पुष्पा सब पानी कम

by real4newsdesk

रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तूफान बन गया है। यूट्यूब पर हिंदी ट्रेलर ने महज 14 घंटे में 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।

ट्रेलर 8 अगस्त शाम करीब 7 बजे रिलीज हुआ था। इसमें यश का जबरदस्त एक्शन, डार्क लुक और हाई-वोल्टेज सीन देख फैंस दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि 'एनिमल' और पुष्पा अब फीके पड़ गए। कई यूजर्स ने कहा कि यह ट्रेलर स्केल और अटिट्यूड में उन दोनों फिल्मों से आगे है।

 

फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस हैं। निर्देशन गीतू मोहनदास का है।

ट्रेलर में पिता-पुत्र के बीच रिवेंज, गैंगस्टर वर्ल्ड और बड़े स्तर के एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। फैंस खासकर यश के स्क्रीन प्रेजेंस और सिनेमैटोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं।

टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।