आगमकुआँ थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच हाफ ‌ एनकाउंटर ।

by real4newsdesk
आगमकुआँ थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच हाफ   ‌ एनकाउंटर ।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पर अपराधियों ने जीपसी पर गोली चला दी। जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और दूसरा अपराधी भी गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से अपराधियों की बाइक भी बरामद हुई है। ये दोनों अपराधी पहले भी कई मामलों में आरोपी रहे हैं और बीते दिनों भागवत नगर में एक शिक्षक से लूटपाट के दौरान गोली मारने की घटना में भी शामिल थे। 

SSP पटना कार्तिकेय के शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।


real4newsdesk

real4newsdesk