राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन: वैश्विक युद्धों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही

by real4newsdesk
राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन: वैश्विक युद्धों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही

नई दिल्ली | 14 अगस्त 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध और अस्थिरता के कारण कई देशों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था इन चुनौतियों के बावजूद तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

राष्ट्रपति ने बताया कि भारत की विकास दर वैश्विक औसत से दोगुनी से भी अधिक रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में समावेशी विकास की नीतियों के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

मुर्मू ने फ्री राशन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने डिजिटल इंडिया की सफलता का भी उल्लेख किया और कहा कि दुनिया के आधे से अधिक रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहे हैं।

राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज का भारत ऐसा देश बन चुका है जहां हर नागरिक बड़े सपने देख सकता है और उन्हें पूरा कर सकता है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सशस्त्र बलों की क्षमता की सराहना की और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराया। नक्सलवाद मुक्त भारत की दिशा में हुई प्रगति को भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया।


real4newsdesk

real4newsdesk