स्वतंत्रता दिवस पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू, आसान रेसिपी
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घरवालों और मेहमानों के लिए कुछ खास तैयार करना चाहते हैं तो मोतीचूर के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये लड्डू देखने में खूबसूरत और स्वाद में लाजवाब होते हैं। घर पर बनाएं तो ताजगी और शुद्धता दोनों मिलती है।
आवश्यक सामग्री (15-18 लड्डू के लिए)
- बेसन – 1 कप
- घी – तलने और लगाने के लिए
- चीनी – 1 कप
- पानी – ½ कप (चाशनी के लिए)
- केसर के कुछ तार या ऑरेंज फूड कलर (वैकल्पिक)
- इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- कटे हुए काजू या पिस्ता – सजावट के लिए
- चुटकी भर बेकिंग सोडा (वैकल्पिक, मोती मुलायम बनाने के लिए)
बनाने की विधि
1. बेसन का घोल तैयार करें बेसन में थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल बना लें। घोल इतना पतला होना चाहिए कि झरनी से आसानी से गिरे। चाहें तो एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला सकते हैं।
2. मोती तलें कढ़ाई में घी गरम करें। झरनी या छलनी से घोल को गरम घी में गिराएं। छोटे-छोटे मोती बनकर तैरने लगेंगे। सुनहरा होने तक तलें और निकालकर कागज़ पर रख दें।
3. चाशनी बनाएं एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गरम करें। एक तार की चाशनी बना लें। केसर या फूड कलर मिलाएं। चाशनी को गुनगुना रखें।
4. मोती और चाशनी मिलाएं तले हुए मोती को गुनगुनी चाशनी में डालें। 8-10 मिनट छोड़ दें ताकि चाशनी अच्छे से सोख लें। इलायची पाउडर मिलाएं।
5. लड्डू बांधें जब मिश्रण ठंडा होकर चिपकने लगे तो हाथों में घी लगाकर लड्डू बांध लें। ऊपर से कटे मेवे लगाएं।
सेहत के टिप्स
- ज्यादा मीठा न हो तो चाशनी में चीनी कम कर सकते हैं।
- बेसन के बजाय थोड़ा सा मैदा मिलाकर भी बना सकते हैं, लेकिन पारंपरिक स्वाद के लिए सिर्फ बेसन बेहतर है।
- लड्डू एयरटाइट डिब्बे में रखें तो 7-8 दिन तक ताजे रहते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों में सजाकर या सादे लड्डू परेशेंट करें। घर का बना स्वाद सबको पसंद आएगा।