आईईआई गाजियाबाद लोकल सेंटर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

by real4newsdesk
आईईआई गाजियाबाद लोकल सेंटर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

गाजियाबाद, 15 अगस्त 2026: द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), गाजियाबाद लोकल सेंटर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ फहराया गया तथा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर ई0 पुनित गोयल, चेयरमैन एवं काउंसिल सदस्य, ने उपस्थित सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास तथा भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अभियंताओं से तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार, नैतिकता एवं राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

समारोह में ई0 आर. आर. तंवर, काउंसिल सदस्य एवं जोनल हेड–नॉर्थ जोन; ई0 आर. के. गौर; प्रो. (डॉ.) एस. सी. गुप्ता; ई0 सी. के. त्यागी; ई0 ललित गोस्वामी तथा ई0 रितेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ अभियंता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। आईईआई गाजियाबाद लोकल सेंटर ने अभियंताओं की तकनीकी क्षमता, नवाचार एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

“Together We Engineer a Better Tomorrow” के संदेश के साथ समारोह ने इंजीनियरिंग समुदाय को राष्ट्र निर्माण के लिए और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

real4newsdesk

real4newsdesk