सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल और आईसीएसआई के बीच समझौता, सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में अहम कदम
गुरुग्राम, अगस्त 2026: सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आईसीएसआई, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन काम करने वाली संस्था है। नई दिल्ली स्थित आईसीएसआई मुख्यालय में हुए इस समझौते का उद्देश्य आईसीएसआई के सदस्यों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस समझौते के तहत सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल और आईसीएसआई मिलकर सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने की दिशा में काम करेंगे। इसके साथ ही समय पर स्वास्थ्य जांच, बीमारी की शुरुआती पहचान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
इस मौके पर सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. वी. के. गुप्ता ने कहा, “आज के समय में स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारी का इलाज करना नहीं है। समय पर जांच, बीमारी की सही समय पर पहचान और बचाव के बारे में जानकारी भी उतनी ही जरूरी है। आईसीएसआई के साथ यह साझेदारी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। देश के कॉरपोरेट और पेशेवर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आईसीएसआई के सदस्यों और उनके परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का अवसर हमें मिला है। हमारा प्रयास रहेगा कि इस साझेदारी के जरिए लोगों को सही समय पर सही चिकित्सा सलाह और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।”
एमओयू के अवसर पर आईसीएसआई की ओर से सीएस पवन जी चंडक, अध्यक्ष, आईसीएसआई; सीएस धनंजय शुक्ला, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष एवं परिषद सदस्य, आईसीएसआई; सीएस आशीष मोहन, सचिव, आईसीएसआई; डॉ. राजेश गुप्ता, संयुक्त निदेशक, आईसीएसआई तथा श्री सजीवन पी., संयुक्त निदेशक, आईसीएसआई* मौजूद रहे। सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल की ओर से *श्री देवेंद्र यादव, प्रमुख, बिजनेस एवं ऑपरेशंस ने प्रतिनिधित्व किया।
सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पताल तक सीमित रखने के बजाय लोगों और संस्थानों के साथ सीधे जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। आईसीएसआई के साथ यह साझेदारी भी इसी प्रयास का हिस्सा है, जिसमें नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर इलाज और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा।
अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी डॉक्टरों और विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी है। यह साझेदारी इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।