अभी जो नाराज फूफा जी हैं वो चिल्लाएंगे... – 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन पर पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

by अभिषेक प्रसाद सिंह
अभी जो नाराज फूफा जी हैं वो चिल्लाएंगे... – 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन पर पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के दौरान करीब 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 2,800 किलोमीटर लंबे वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के प्रमुख सेक्शन भी शामिल हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “अभी जो नाराज फूफा जी हैं, वो चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा? ट्रक कहां जाएंगे? जिन्होंने ट्रक खरीदे हैं उनका क्या होगा? अब फूफा जी को काम मिल गया।”

उन्होंने फ्रेट कॉरिडोर को 21वीं सदी की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह परियोजना 2004 में सोची गई थी, लेकिन 2014 के बाद ही इसमें तेजी आई। पीएम ने डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का जिक्र करते हुए बताया कि एक ट्रेन में 250 से ज्यादा ट्रकों जितना माल एक साथ पहुंचाया जा सकता है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस शासन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत ने 50 हजार आधुनिक रेलवे कोच बनाए, जबकि पिछली सरकार 10 साल में 50 हजार शौचालय भी नहीं बना पाई।

कार्यक्रम में रेलवे, हाईवे और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर जोर देते हुए पीएम ने विकसित भारत के लक्ष्य को दोहराया।


अभिषेक प्रसाद सिंह

अभिषेक प्रसाद सिंह