गुरुग्राम हिट एंड रन महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

by real4newsdesk
गुरुग्राम हिट एंड रन महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया (शिवानी चौहान) को कार से टक्कर मारने वाले मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के राजगढ़ (दौसा) से गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना रविवार सुबह की है। सिया अपनी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक पर अन्य बाइकर्स के साथ जा रही थीं। एक कार ने कथित तौर पर उनका पीछा किया और पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गईं और कार वाले मौके से फरार हो गए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास) जोड़ दी है। इस धारा में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। पहले केस में लापरवाही से गाड़ी चलाने और चोट पहुंचाने की धाराएं लगाई गई थीं।

पीड़िता के परिवार ने लिखित शिकायत दी थी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपी की तलाश की थी। आरोपी को गुरुग्राम लाया जा रहा है।


real4newsdesk

real4newsdesk