Asian Games 2026 Day 7 Live: कबड्डी में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड, ईरान को हराकर छाईं भारत की बेटियां

by real4newsdesk
Asian Games 2026 Day 7 Live: कबड्डी में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड, ईरान को हराकर छाईं भारत की बेटियां

एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। महिला कबड्डी में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत की बेटियों ने एक बार फिर एशियन गेम्स के मंच पर देश का मान बढ़ाया है। एशियन गेम्स के सातवें दिन एथलेटिक्स, कबड्डी और शूटिंग समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीदें हैं। वहीं बैडमिंटन, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ी अगले दौर में जगह बनाने और पदक की दावेदारी मजबूत करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। 

इससे पहले प्रतियोगिता के छठे दिन भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल छह पदक जीते थे। शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिन का स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने रजत पदक हासिल किया। महिलाओं के शॉट पुट में मनप्रीत कौर और पोल वॉल्ट में बरानिका एलंगोवन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में दीया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया। एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़ी हर बड़ी खबर और पदकों के अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं।


real4newsdesk

real4newsdesk